फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congress protest against Home Minister's remarks

Gonda News: गृहमंत्री की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against Home Minister's remarks
गोंडा। संसद में केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव राव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पितवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में कचहरी परिसर में बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान...के नारों के साथ गृहमंत्री की बर्खास्तगी की मांग किया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उपजिला मजिस्ट्रेट को सौंपा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार के केंद्रीय और राज्य के मंत्रियों द्वारा आए दिन देश की आजादी के साथ-साथ ही देश को देश बनाने में अपना महान मूल्य योगदान देने वाले महापुरुषों के विरुद्ध बोलने की आदत पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री द्वारा भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के प्रति अनुचित टिप्पणी की गई, जो देश को बर्दाश्त नहीं है। जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सगीर खान, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष पांडेय, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकर, विनय प्रकाश त्रिपाठी, शाहिद अली कुरैशी, वसीम सिद्दीकी, जर्निल हयात, अवसार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed