फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congratulations to the families of Jyoti and Sandeep

Gonda News: ज्योति व संदीप के परिजनों को दी बधाई

Tue, 11 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to the families of Jyoti and Sandeep
गोंडा सिटी मांटेसरी स्कूल में शिक्षकों के साथ ज्योति चौरसिया। - संवाद
गोंडा। एसडीएम पद पर चयनित हुईं ज्योति चौरसिया व संदीप तिवारी के परिजनों के स्वागत व सम्मान का दौर जारी है। सोमवार को बहराइच रोड स्थित गोंडा सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में ज्योति के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की तरफ से ज्योति चौरसिया को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में ज्योति ने छात्र-छात्राओं से कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता हासिल होती है। कहा कि इस विद्यालय से उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम में एमएस जोशी, प्रधानाचार्य एसपी पाठक, एसके तिवारी, एमएन शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मनकापुर प्रखंड के ग्राम हारनाटायर में संदीप के घर पर विहिप के पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने संदीप के डिप्टी कलेक्टर बनने पर उनके पिता शिवकुमार तिवारी को बधाई दी। विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष जनार्दन सिंह के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह, राम प्रताप सिंह, गिरीश शुक्ल, राकेश सिंह, शुभम साहू, रामकरण साहू, विजय शर्मा, दिव्यांश शर्मा, महंत सिंह, संदीप मौर्य व ग्राम प्रधान अमरनाथ तिवारी ने संदीप के परिवार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed