फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Conflict in BJP, SP's eyes on the post of president

भाजपा में घमासान, सपा की टिकी अध्यक्ष पद पर निगाहें

Sun, 20 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Conflict in BJP, SP's eyes on the post of president
गोंडा। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में चार दिन ही शेष बचे हैं। 26 को नामांकन होगा और अभी तक भाजपा की ओर से प्रत्याशी तय नही हो सका है। पार्टी के दोनो सांसद अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने के दांव में जुटे हैं।
विज्ञापन

पार्टी स्तर पर कई बार प्रत्याशी तय करने के लिए मंथन भी हो चुका है, अभी तक प्रत्याशी तय नही हो सके हैं। वहीं सोमवार को फिर भाजपा जिलाध्यक्ष को लखनऊ बुलाया गया है। माना जा रहा है कि उसी दिन प्रत्याशी के नाम तय किए जाएंगे। वहीं अध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा का एक खेमा पहले से ही सक्रिय है और बहुमत से अधिक सदस्यों को जुटाने का दावा कर चुका है।
विज्ञापन

भाजपा में बड़ों के बीच ठनी रार का फायदा सपा उठाने के फेर में है। उसकी निगाहें भाजपा के प्रत्याशी पर टिकी है। तय है कि घोषित प्रत्याशी से कोई एक खेमा संतुष्ट नही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सपा भी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन नामों पर मंथन कर रही है। वह असंतुष्ट खेमे को साधकर चुनाव की वैतरणी पार करने के दांव में हैं। पार्टी के सपा के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू की मानें तो पार्टी हाईकमान को पूरी रिपोर्ट दी जा चुकी है।
जैसा निर्देश मिलेगा, किया जाएगा। वहीं भाजपा में उठापटक के बीच जिलाध्यक्ष को सोमवार राजधानी बुलाया गया है। जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी तो कहते हैं कि नाम राजधानी से तय होना है और जिसका नाम तय होगा।
उसी प्रत्याशी को जिताने के लिए भाजपा के नेता एकजुट होकर काम करेंगे। लेकिन उनके दावों की सच्चाई तो प्रत्याशी तय होने के बाद ही सामने आ सकेगी। इसी के साथ ही जिले में अध्यक्ष जिला पंचायत का चुनाव और रोचक होता जा रहा है। हर किसी की रूचि बढ़ती जा रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 65 सदस्यों को मतदान करना है और इनमें ज्यादातर ने प्रत्याशी नहीं पाला जरूर तय कर लिया है। माना जा रहा है कि इसके लिए उन्हें अग्रिम भी मिल चुका है। करीब 53 सदस्य अध्यक्ष के चुनाव में अपनी पसंद से भेंट कर चुके हैं।
इसी तरह 15 ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए 1614 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी चुनाव में दांव अजमाने वालों ने अभियान जारी कर रखा है। अभी ब्लाक प्रमुख की तिथियां तय नही हैं फिर भी ब्लाकों में बीडीसी को जोड़ने में लोग जुटे हैं।
क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का चुनाव कुछ दूसरे तरह का होता है, अभी कुछ ब्लाकों में प्रत्याशियों ने अपनी क्षमता के अनुरूप सदस्यों को खुश करने की कोशिश की है। इसके अलावा वोट भी पक्का कर रहे हैं, स्थिति यह है कि बाकायदा रेट तय है और लोग जुटे हुए हैं। कई ब्लाकों में बड़ों से आशीर्वाद की टोल ले रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष का पद तो अनारक्षित है। जिससे खींचतान ज्यादा बढ़ गई है। वहीं जिले में 16 ब्लाक हैं, जिसमें मुजेहना ब्लाक को छोड़कर बाकी में चुनाव होने हैं। जिसमें इंटियाथोक, कटरा बाजार, तरबगंज, नवाबगंज, बेलसर, हलधरमऊ ब्लाक अनारक्षित श्रेणी में हैं।

इसके अलावा करनैलगंज, बभनजोत के प्रमुख पद अन्य पिछडा महिला वर्ग के लिए, छपिया, मनकापुर में प्रमुख पद अनुसूचित वर्ग के लिए, झंझरी, परसपुर, रूपईडीह की ब्लाक प्रमुख सीट महिला वर्ग के लिए, पंडरीकृपाल ब्लाक अनूसूचित वर्ग की महिला के लिए तथा मुजेहना, वजीरगंज अन्य पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed