फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Complaint about distribution of money and liquor will be registered on C-Vigil App

Gonda News: सी-विजिल एप पर होगी पैसा व शराब बांटने की शिकायत

Wed, 06 Mar 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 06 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Complaint about distribution of money and liquor will be registered on C-Vigil App
गोंडा। लोकसभा चुनाव में शराब व पैसा बांटने की शिकायत सी-विजिल एप पर दर्ज होगी। शिकायत दर्ज होने के सौ मिनट की समयावधि में सी-विजिल एप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस एप के माध्यम से आमजन भी उम्मीदवारों की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से गठित जिला स्तरीय टीम 100 मिनट में कार्रवाई कर अपनी रिपोर्ट सबमिट करेगी। निर्वाचन आयोग एप के माध्यम से इस कार्रवाई पर सीधी नजर रखेगा।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी एसडीएम व चुनाव में लगे अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की। ई-डिस्टिक मैनेजर ने बताया कि सी-विजिल एप को आपरेट करना भी बहुत आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उपयोग चुनाव की अधिसूचना लगने की तारीख से उल्लंघन की शिकायत के लिए किया जा सकता है। इसकी खासियत है कि यह केवल लाइव फोटो व वीडियो और एप के भीतर से ऑटो लोकेशन ही कैप्चर करता है ताकि उड़नदस्ते को कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिल सकें। इंटरनेट कनेक्टिविटी होना जरूरी
इस एप को किसी भी स्मार्टफोन में अपलोड किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल फोन में कैमरा, इंटरनेट कनेक्टिविटी और जीपीएस एक्सेस होना जरूरी है।
एप के माध्यम से आमजन अनियमितताओं की घटनाओं को तत्काल कुछ ही मिनट में रिपोर्ट कर सकते हैं। शिकायत के लिए किसी को भी आरओ कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सी-विजिल एप जागरूक नागरिकों को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी और उड़नदस्ता व स्थिति को निगरानी दल से सीधे जोड़ता है।
चुनाव के दौरान जिला प्रशासन की ओर से पेड न्यूज को लेकर विभिन्न स्तरों पर निगरानी रखी जाएगी। प्रिंट मीडिया सहित इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

प्रस्तावित चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले में पेड न्यूज, एमसीएमसी, फेंक न्यूज एवं भ्रामक तथा असत्यापित प्रकरणों की निगरानी के लिए मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति एमसीएमसी कमेटी का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed