फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Competition regarding the recipe of coarse grains

Gonda News: मोटे अनाज की रेसिपी को लेकर हुई प्रतियोगिता

Wed, 19 Feb 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Competition regarding the recipe of coarse grains
गोंडा। मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने उत्पादों का सेवन करने को लेकर बुधवार को कृषि विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व विशिष्ट अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मोटे अनाज के रेसिपी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीन समूहों ने हिस्सा लिया। बेकर्स समूह में शारदा रेस्टोरेंट को प्रथम तथा अमित मिष्ठान भंडार को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। स्वयं सहायता समूह ग्रुप में सरिता महिला स्वयं सहायता समूह को प्रथम तथा मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। छात्राओं के ग्रुप में अनूप यादव को प्रथम तथा साक्षी सिंह को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

विजेताओं को प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी वितरित की गई। उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने मोटे अनाज के सेवन के फायदे गिनाए। कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के वैज्ञानिक डॉ. राम लखन सिंह ने मिलेट्स फसलों के उत्पादन तकनीक के विषय में किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम की वैज्ञानिक डॉ. ममता त्रिपाठी ने मिलेट्स के पोषक तत्वों की तुलना परंपरागत रूप से खाए जाने वाले चावल और गेहूं से करते हुए मिलेट्स के उत्पादों का उपभोग करने के लिए किसानों को प्रेरित किया।

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. चंद्रदेवमणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, एलबीएस पीजी कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. रेखा शर्मा ने मोटे अनाज से बने उत्पादों के पोषक तत्वों के विषय में जानकारी दी। इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी पारसराम, सहायक निदेशक मत्स्य इंद्रजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed