फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Commotion by trainee teachers

प्रशिक्षु शिक्षकों ने किया हंगामा

Fri, 22 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 22 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Commotion by trainee teachers
प्रदर्शन करते शिक्षक
नियुक्ति पत्र देने के लिए शुक्रवार को बुलाए गए सैकड़ों प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र न मिलने पर पूरे दिन हंगामा किया।  हंगामे के बाद आखिरकार जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशिक्षु शिक्षकों को बीएसए ने नियुक्ति पत्र देकर इस प्रकरण का पटाक्षेप किया। बीएसए के मुताबिक शुक्रवार को 180 प्रशिक्षु शिक्षकों को परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए। 
विज्ञापन


72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत बीती 2 व 3 जुलाई को परिषदीय विद्यालयों में रिक्त 345 पदों के लिए 740 अभ्यर्थियों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुआं में काउंसलिग कराई थी। इस काउंसलिग में अभिलेखों की जांच-पड़ताल के बाद डायट प्राचार्य ने 317 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था।
विज्ञापन


इन चयनित अभ्यर्थियाें को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र देने के लिए बीएसए कार्यालय बुलाया गया था। नियुक्ति पत्र लेने से पहले इन प्रशिक्ष्ुाओं को अपने शैक्षिक अभिलेख बीएसए कार्यालय में जमा करना था, लेकिन आधे से ज्यादा लोगों के अभिलेख जमा नहीं किए। नियुक्ति पत्र मिलने की खुशी में शुक्रवार की सुबह से ही प्रशिक्षु शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से अधिकतर लोगोें को अपने शैक्षिक अभिलेख भी जमा करने थे। लेकिन सभी प्रशिक्षुओं के अभिलेख न जमा होने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी के अभिलेख जमा होने के बाद शनिवार को नियुक्ति पत्र देने का एलान कर दिया। बीएसए का कहना था कि सभी के शैक्षिक अभिलेख जमा होने के बाद सबको साथ में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। जबकि प्रशिक्षुओं का तर्क था कि बुलाने के बाद नियुक्ति पत्र न देकर विभाग मनमानी कर रहा है। इसी बात को लेकर प्रशिक्षु शिक्षक भड़क गए और बीएसए कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।


इस बीच बीएसए किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए। इससे भड़के प्रशिक्षु शिक्षक सैकड़ों की संख्या में जिलाधिकारी के आवास पहुंच गए और वहां आवास का घेराव कर नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की। इन प्रशिक्षुओं के हंगामे को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बीएसए को नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को ही दोपहर बाद अभिलेख जमा करने वाले 180 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। बीएसए ने बताया कि बचे हुए प्रशिक्षुओं को शनिवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed