फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Commissioner's meeting in the office, recovery game going on outside

Gonda News: दफ्तर में कमिश्नर की बैठक, बाहर चल रहा था वसूली का खेल

Wed, 06 Sep 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Commissioner's meeting in the office, recovery game going on outside
 सीएमओ कार्यालय के बाहर छात्रों से पैसे लेता स्वास्थ्यकर्मी। -संवाद
गोंडा। लाइन लगाकर पर्चा कटवाने का 200 रुपये लगेगा, डॉक्टरों से रिपोर्ट लगवाकर स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने का खर्च 600 रुपये है। आप खुद जाओगे तो खून की जांच व ईसीजी कराना पड़ेगा। हम 10 मिनट में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र दे देंगे। ये बातें सीएमओ कार्यालय के बाहर एक स्वास्थ्यकर्मी और कुछ छात्रों के बीच बुधवार को उस वक्त हो रही थीं, जब मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र व सीडीओ एम अरुन्मोली कार्यालय के अंदर सीएमओ संग गोपनीय बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश से पहले वसूली के दलदल से गुजरना पड़ रहा है। इस वक्त छात्र-छात्राएं स्कूल से ज्यादा सीएमओ कार्यालय पर नजर आ रहे हैं। बुधवार को तारी परसोहिया के सुधांशु उपाध्याय प्रवेश लेने के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने आए थे। सीएमओ कार्यालय के बाहर पर्चा काउंटर के पास अस्पताल के एक कर्मी के पास कई छात्रों की भीड़ लगी थी। सुधांशु ने उनसे जानकारी की तो बताया गया कि यदि पर्चा कटवाकर लाते हो तो 600 रुपये लगेंगे अन्यथा 800 देने पड़ेगे। हैरत तो तब हो गई जब वह व्यक्ति सीएमओ कार्यालय के सामने कमिश्नर की गाड़ी के पास भी कुछ छात्रों से वसूली करता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

कई छात्रों ने बताया कि बिना दलाल के माध्यम से एक दिन में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना मुश्किल है। खुद जाने पर लंबी प्रक्रिया बताई जा रही है। पैसे देने पर 10 मिनट में प्रमाणपत्र बन जा रहा है। इस संदर्भ में सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा का कहना है कि हमारे यहां कोई कर्मचारी पैसा नहीं लेता है। पैसा लेने वाला कर्मचारी कहां का है, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed