फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Commissioner summons report on dilapidated roads

Gonda News: कमिश्नर ने तलब की बदहाल सड़कों की रिपोर्ट

Tue, 22 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Commissioner summons report on dilapidated roads
गोंडा में दुरुस्त कराई जा रहीं सड़कें। संवाद
गोंडा। जिले की बदहाल सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए चलाए गए अमर उजाला के अभियान सड़कें बेहाल, सफर बदहाल का बड़ा असर हुआ है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही आर्यनगर-महराजगंज और गोंडा-उतरौला मार्ग पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 19,20 व 21 सितंबर को ‘गड्ढों में गुम हुईं शहर की सड़कें’, ‘बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें’, ‘बारिश में गड्ढों ने बढ़ाई हादसे की आशंका’ और ‘पांच साल में ही उखड़ने लगीं करोड़ों की लागत से बनीं सड़कें’ शीर्षक से अभियान के तहत संवाद न्यूज एजेंसी की खबरें प्रकाशित की थीं। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आर्यनगर-महराजगंज और गोंडा-उतरौला मार्ग पर काम शुरू हो गया है। जिलेभर की सड़कों के गड्ढे भी जल्द भरवाए जाएंगे। बारिश और डामर के दाम बढ़ने से प्रभावित कुछ कार्यों में भी अब तेजी आई है।
विज्ञापन

परसपुर-पसका मार्ग पर 50 फीसदी काम पूरा
पसका। करीब 23 किलोमीटर लंबे परसपुर-पसका मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। करीब 79 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे कार्यों के तहत बालपुर बाजार में सीसी रोड, बालपुर-झलवा के बीच डामरीकरण और वनवरिया में नाली निर्माण कराया जा रहा है। परसपुर-पसका के बीच चौड़ीकरण का काम भी जारी है। अवर अभियंता रामनिवास ने बताया कि बारिश और डामर के दाम बढ़ने के कारण करीब एक माह तक काम प्रभावित रहा। अब कार्य में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौड़ीकरण में बाधा बना पुलिस सहायता केंद्र ध्वस्त
दुर्जनपुर घाट। नवाबगंज-करनैलगंज मार्ग के चौड़ीकरण में बाधा बने टेढ़ी नदी के पुराने पुल के पुलिस सहायता केंद्र को मंगलवार को दो जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। करीब दो वर्ष पहले खाली पड़े टोल बूथ को वजीरगंज थाने का पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया था। चौड़ीकरण के लिए अब इस सहायता केंद्र हटाया गया है। ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कुछ देर आवागमन रोका गया। मलबा हटाने के बाद चौड़ीकरण का काम आगे बढ़ाया गया।

गोंडा में दुरुस्त कराई जा रहीं सड़कें। संवाद

गोंडा में दुरुस्त कराई जा रहीं सड़कें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed