{"_id":"588f833c4f1c1b3c3de81320","slug":"commission-seeks-report-against-dm-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बहराइच के खिलाफ आयोग ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बहराइच के खिलाफ आयोग ने मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में एक दल विशेष के प्रति झुकाव रखने को लेकर की गई शिकायत को भारत निर्वाचन आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग ने इस मामले की जांच कर कमिश्नर से रिपोर्ट तलब की है। सोमवार को देवीपाटन के कमिश्नर ने शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज किया है।
बहराइच के सदर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम गौड़रिया निवासी हरिद्धार यादव,पंकज सिंह, विनोद, सहजराम व आत्माराम आदि ने 20 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र भेजकर डीएम बहराइच व उनके स्टाफ की शिकायत की थी।
शिकायतकर्ता हरिद्धार यादव का आरोप है कि उनके फोन पर डीएम बहराइच अभय कुमार सिंह के ओएसडी का फोन आया कि चुनाव में सपा के साइकिल निशान पर ही वोट देना है नहीं तो ठीक नहीं होगा। भविष्य में डीएम की शिकायत न करना।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव के कई लोगों ने आयोग को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि पिछले पंचायत चुनाव में डीएम बहराइच ने हम लोगों की काफी पिटाई की थी। इसमें हम लोग मतदान से वंचित हो गये थे।
कहा है कि डीएम अभय कुमार के रहते हुए वे लोग विधान सभा चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। इस मामले को आयोग ने गंभीरता से लेकर कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। वहीं इस बावत कमिश्नर ने शिकायतकर्ताओं का सोमवार को अपने कार्यालय में बयान दर्ज कर जानकारी ली।
वहीं कमिश्नर सुधीर कुमार दीक्षित ने कहा कि डीएम बहराइच अभय कुमार सिंह की बहराइच के कुछ लोगों की ओर से आयोग को शिकायत की गई थी। इस मामले में आयोग की ओर से कुछ जानकारी मांगी गई थी।