{"_id":"63f5074b6e0402734501b7f6","slug":"college-gonda-investigation-gonda-news-c-13-1-98188-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फातिमा कॉलेज के प्रधानाचार्य तलब, केंद्र की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फातिमा कॉलेज के प्रधानाचार्य तलब, केंद्र की हुई जांच
Tue, 21 Feb 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बोर्ड परीक्षा के दो मामलों में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। सीबीएसई की परीक्षा में फातिमा कॉलेज में तीन छात्रों की परीक्षा से बाहर करने पर प्रधानाचार्य को जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने 23 फरवरी को बयान के लिए बुलाया है। वहीं बोर्ड परीक्षा के शैल उदय इंटर कॉलेज डुमरियाडीह की जांच शुरू हुई है।
फातिमा कॉलेज में परीक्षा दे रहे तीन छात्रों को रोके जाने की शिकायत हुई है। शहर के साहबगंज मोहल्ले के मोहम्मद शाहिद हुसैन का आरोप है कि तीन बच्चों को परीक्षा नहीं देने दिया जा रहा है। उनका कहना है कि आर्थिक स्थिति प्रभावित होने से वह फीस नहीं दे सके। इसके आधार पर परीक्षा से रोका जा रहा है। वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों का एक वीडियो अचानक वायरल हुआ। जिसमें वह लोग नकल कराने और बी कॉपी न देने की बात कह रहे थे। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने रिपोर्ट मांगी।
डीआईओएस राकेश कुमार ने पर्यवेक्षक के साथ सीसीटीवी से केंद्र की जांच किया। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 16 फरवरी को पहली पाली में सुबह 8.12 बजे कापी दी गई है। लेकिन 11 बजकर 27 मिनट पर कॉपी ली गई। जिससे देरी की भरपाई हो गई थी।
विज्ञापन
पहला दिन होने से यह समस्या आई। बी कॉपी देने के शिकायत की जांच किया तो वहां कॉपी थी। कई बच्चों को कॉपी दी भी गई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट डीएम को दी गई है। निगरानी की व्यवस्था ऐसी है कि कोई गड़बड़ी नहीं कर सकता है, हर तरह से निगरानी की जा रही है।