फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Coaching spoiled the intermediate result

Gonda News: कोचिंग ने बिगाड़ा इंटरमीडिएट का परिणाम

Wed, 14 May 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 14 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Coaching spoiled the intermediate result
गोंडा। जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की ओर से संचालित स्कूलों में परीक्षा परिणाम आने के बाद अब कारणों को लेकर मंथन शुरू हो गया। कहां चूके और कहां हम आगे रहे। इसको लेकर हर स्कूल का अपना अलग आकलन है। कोई कुछ वजह बता रहा है तो कोई कुछ। परीक्षा परिणाम आने के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी स्कूलों में मेधावियों को सम्मानित करने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

रवि चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक शिवमूर्ति मिश्र ने बताया कि हाईस्कूल का परिणाम तो ठीक है, लेकिन इंटर में कहीं न कहीं चूक हुई है। इसके पीछे का मुख्य कारण यह निकलकर आ रहा है कि जब छात्र 12 वीं में पहुंचते हैं तो वह नियमित तौर पर कॉलेज आने के बजाय कोचिंग की तरफ रुख करते हैं। इसके पीछे उनके अभिभावकों की सोच होती है कि वह इंटर के बाद कोटा व अन्य शहरों मेें दाखिले के लिए पहले से ही उन्हें कोचिंग के जरिए तैयार करते हैं। इसका असर परिणाम पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुवंश मिलेनियम स्कूल की प्रधानाचार्य रीना तिवारी का भी यही मत है। उनका कहना है कि परिणाम को बेहतर करने के लिए मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। अभिभावकों के साथ संवाद करके इस बार इन कमियों को ठीक किया जाएगा। सेठ एमआर जयपुरिया के शिक्षक रोहित मिश्र का कहना है कि परिणाम को लेकर आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूलों में दूसरे दिन भी रहा उल्लास

सीबीएसई की ओर से हाईस्कूल व इंटर परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद दूसरे दिन सिविल लाइंस स्थित रघुकुल विद्यापीठ, दुखहरणनाथ मंदिर के पास स्थित रवि चिल्ड्रेन स्कूल, आवास विकास के नारायना पब्लिक स्कूल, बाबूलाल कमला पुरी इंटर कॉलेज बभनजोत, बीवीएस पब्लिक स्कूल बभनान, सनवीम स्कूल गोंडा, सेठ एमआर जयपुरिया, श्रीदत्त मेमोरियल ऑफ साइंस मनकापुर और गीता इंटरनेशनल जयनगरा में दूसरे दिन भी जश्न का माहौल रहा। श्रीरघुकुल विद्यापीठ प्रबंधक सुमित सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य निशांत श्रीवास्तव ने बच्चों को मिठाई खिलाने के साथ ही फूल-माला पहनाकर भविष्य की शुभकामनाएं दी। बताया कि हाईस्कूल में 386 और इंटरमीडिएट में 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रिया श्रीवास्तव और शिवांगी ने संयुक्त रूप से 96.4 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से स्कूल टॉप किया। इंटरमीडिएट में उन्नति तिवारी ने सबसे अधिक 95.6 प्रतिशत अंक के साथ परचम लहराया।



मेधा का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला
परिणाम घोषित होने के दूसरे दिन सेठ एमआर जयपुरिया में प्रधानाचार्या सुप्रिया शर्मा, प्रबंधक प्रदीप गुप्ता, शिक्षक नरेद्र मिश्रा, रोहित मिश्रा, आदित्य द्विवेदी, दीपिका पांडेय, प्रियंका जायसवाल व अजय त्रिपाठी ने मेधावी अनिमेष अंकुर, अनुभव गुप्ता कुशाग्र शुक्ला सहित अन्य को सम्मानित किया। रवि चिल्ड्रन स्कूल में सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या प्रीति मलिक, कोऑर्डिनेटर आशा श्रीवास्तव, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं समेत अभिभावक मौजूद रहे।

पृथ्वीनाथ और अंकिता ने लहराया परचम


नारायणा पब्लिक में कक्षा 12 के छात्र पृथ्वी नाथ ने 94.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, शैलेश तिवारी ने 93.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं आयुष गोयल 93 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, कक्षा 10 वीं की छात्रा अंकिता जायसवाल ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, अपेक्षा अग्रवाल 95.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय एवं बुशरा नसीर ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधक उपेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्या मंजू सिंह, उपप्रधानाचार्य अभिषेक सोनी ने विद्यार्थियों को उनकी मेहनत एवं लगन के लिए शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रामीण इलाके के मेधावियों ने जिले के दिखाई राह



बीवीएस पब्लिक स्कूल बभनान मेें आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक अमित कुमार व प्रधानाचार्य प्रभाकांत शुक्ला ने अभिभावकों की मौजूदगी में मेधावियों को सम्मानित किया। एसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मनकापुर में कक्षा 10 के छात्र शौर्य सिंह विसेन को 96 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। वह सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विनय कुमार सिंह व भाजपा की सभासद सारिका सिंह के बेटे हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने बाबा लेखाकार पद से सेवानिवृत्त संजय सिंह को दिया।


महर्षि विद्या मंदिर के छात्राओं ने दिखाया दम

मनकापुर के महार्षि विद्या मंदिर के छात्रा इंटरमीडिएट की छात्रा रिया शुक्ला 92.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम , रक्षिता मिश्रा 82.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. पीतांबर सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। साथ ही हौसला बढ़ाया है।



नवोदय में भी बेटियों का जलवा

मनकापुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में बेटियों का जलवा दिखाई दिया है। कक्षा 12 के साइंस वर्ग में जूही 94.60 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉप किया है। इसी तरह से अरुणिमा पांडेय ने 91.20 प्रतिशत के साथ द्वितीय और अवध पांडेय ने 86.60 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया है। इसी तरह से ह्यूमनटीज वर्ग में इंटरमीडिएट की छात्रा आस्था सिंह ने 95.20 प्रतिशत प्रथम, अखिल भारती ने 89.40 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और अनमोल पांडेय ने 87.60 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ. सुमेधा पांडेय ने सभी मेधावियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed