{"_id":"67c34c59119294828f054bf2","slug":"co-was-duped-on-the-pretext-of-investing-in-coal-case-filed-against-two-gonda-news-c-100-1-gon1003-133529-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोयले में निवेश का झांसा देकर सीओ से ठगी, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोयले में निवेश का झांसा देकर सीओ से ठगी, दो पर केस
Sat, 01 Mar 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। जिले में तैनात रहे सीओ से कोयले में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर करनैलगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दो वर्ष पहले करनैलगंज के सीओ रहे जटाशंकर राव निवासी कुंडा घाट गोरखपुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करनैलगंज के कुम्हर गड्डी निवासी रविंद्र कुमार गोस्वामी और सिपाही लाल गोस्वामी ने कोयले में निवेश का झांसा दिया था। दोनों ने मुनाफे का 50 प्रतिशत देने का वादा किया। इसके बाद 25 फरवरी से पांच मार्च 2023 के बीच दो बार में करीब आठ लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद न मुनाफा दिया और न ही रकम लौटा रहे हैं। तगादा करने पर चेक दिया था। चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)