फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CO City will investigate the allegation of rape of an old woman

Gonda News: वृद्धा से दुष्कर्म के आरोप की सीओ सिटी करेंगे जांच

Sat, 05 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 05 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
CO City will investigate the allegation of rape of an old woman
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 95 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करके गहने छीनने के आरोप की जांच सीओ सिटी करेंगे। एसपी ने मृतका की मौत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

95 साल की वृद्धा की बहू ने 29 जुलाई को छपिया थाने में तहरीर देकर बताया था कि 28 जुलाई की देर शाम वह अपने बच्चों के साथ पास के गांव में मजलिस में गई थी। उसकी 95 साल की सास घर के बरामदे में लेटी थी। तभी कुछ लोग उसकी सास को उठा ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद सास के गहने भी छीन लिए। इतने गंभीर आरोप के बावजूद छपिया पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही मामले में कोई छानबीन की। 31 जुलाई की सुबह वृद्धा की मौत हो गई। मौत की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सीओ मनकापुर सौरभ वर्मा ने मौके पहुंचकर छानबीन की थी। पुलिस ने वृद्धा का पोस्टमार्टम कराया तो फेफड़े में संक्रमण से मौत होने की पुष्टि हुई थी। अब एसपी अंकित मित्तल ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। सीओ की रिपोर्ट मिलने पर छपिया इंस्पेक्टर पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed