{"_id":"570550724f1c1b7b4ac8150e","slug":"cmo-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
तहसील
- फोटो : अमर उजाला
तरबगंज में जिला स्तरीय तहसील दिवस में बुधवार को सीएमओ सहित कई अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे नाराज प्रभारी जिलाधिकारी एडीएम ने इन सभी अफसरों को तीन दिन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तरबगंज में जिला स्तरीय तहसील दिवस आयोजित किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी एडीएम त्रिलोकी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नवाबगंज अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
डीएम ने इन सभी अधिकारियों को तीन दिन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जनसमस्याएं सुनते हुए सभी को हिदायत दी कि भूमि विवाद व अवैध कब्जा संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की टीम गठित की जाएं।
विज्ञापन
इस दौरान 172 शिकायतें आईं, जिनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह, एसडीएम जगदीश सिंह, तहसीलदार विनय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।