फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CM Yogi: Will review 13 departments in Gonda today, flood control will be the main issue, 27 public representa

गोंडा में सीएम योगी: 13 विभागों की योजनाओं की समीक्षा की, बोले- बाढ़ राहत कार्य में न हो लापरवाही

Mon, 05 Aug 2024 09:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Aug 2024 09:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ नियंत्रण, गोशाला, पंचायतीराज, आवास, राजस्व व बेसिक व माध्यमिक विभाग समेत कुल 13 विभागों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ भी भेंट की।

विज्ञापन
CM Yogi: Will review 13 departments in Gonda today, flood control will be the main issue, 27 public representa
समीक्षा बैठक में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में देवीपाटन मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय समीक्षा की। इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों संग भेंट की। उन्होंने जनहित से जुड़े 13 विभागों के कार्यों की प्रगति को देखा। इस दौरान देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के लोकसभा क्षेत्रों के सांसद, विधायक और सभी जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ 27 जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। सीएम के द्वारा बाढ़ नियंत्रण, गोशाला, पंचायतीराज, आवास, राजस्व व बेसिक व माध्यमिक विभाग समेत कुल 13 विभागों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि बाढ़ राहत सामग्री वितरण में बिल्कुल लापरवाही ना हो तथा पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री प्रदान की जाए। 

विज्ञापन


वनटांगिया गांव को राजस्व ग्राम घोषित किया जाए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशित किया कि राजस्व वादों का समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए और हर स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने वनटांगिया गांव को राजस्व ग्राम घोषित करते हुए सभी ग्राम वासियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ देने के लिए कहा। सीएम योगी ने अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने और इस संबंध में डीएम को बीएसए के साथ बैठकर रणनीति बनाने के लिए कहा। उन्होंने जिलाधिकारी को नगर विकास विभाग के साथ रणनीति बनाकर सॉलिड वेस्ट के समुचित निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


खनन माफिया पनपने न पाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सुनिश्चित किया जाए कि मंडल में कहीं पर भी अवैध खनन न होने पाए। उन्होंने खनन माफिया को बिल्कुल भी पनपने न देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम ने इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों को पूर्व की तरह ही बनाने के निर्देश दिये, साथ ही डीएम को डीएम जल जीवन मिशन के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के लिए कहा। वहीं उन्होंने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत देने के भी निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल में चलाया जाए संचारी रोग नियंत्रण अभियान
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह सीडीओ और पीडब्लूडी के इंजीनियर के साथ बैठक कर खराब मार्ग वाली सड़कों की सूची बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजें। साथ ही उन्होंने डीएम और सीडीओ को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर विकास कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा करने के लिए भी कहा। इसके अलावा पूरे मंडल में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और उद्यमियों व बैंक प्रतिनिधियों के साथ नियमित रूप से योजनाओं की समीक्षा के भी निर्देश दिये।

अधिकारी प्रतिदिन करें जनसुनवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील एवं विकास खण्ड कार्यालयों पर प्राइवेट व्यक्तियों से कार्य बिल्कुल न लिया जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन जनसुनवाई करें और जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को समयबद्ध ढंग से निस्तारण करने के लिए कहा, जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके। सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर  निरंतर निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी को निश्चित अंतराल पर बदलते रहने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि खराब छवि के पुलिस कर्मियों को थानों में जगह एवं अन्य कोई महत्वपूर्ण पद न दिया जाए। 

बाढ़ से खराब फसलों का सर्वे कराकर किसानों को दें उचित मुआवजा
मुख्यमंत्री ने बाढ़ से खराब हुई फसलों के संबंध में सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए कहा। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से बैन करने के निर्देश दिये। बिजली विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर को समय से बदला जाए और गांवों में  रोस्टर के अनुसार बिजली दी जाई। बैठक में देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील, डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, डीएम नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ एम. अरुनमोली मौजूद रहे।  


मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कक्षाओं, लैबोरेटरी, कान्फ्रेंस हाल आदि का निरीक्षण किया। बता दें कि गोंडा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य लगभग समाप्ति की ओर है। यहां 93 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हास्पिटल स्तर पर काम चल रहा है। इस दौरान सीएम योगी कार्यदायी संस्था और अधिकारियों से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed