फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CM Yogi in Devipatan today

Gonda News: सीएम योगी आज देवीपाटन में

Mon, 20 Mar 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi in Devipatan today
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम बलरामपुर आएंगे। वह तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। चैत्र नवरात्र से एक दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री शाम को चार बजकर 40 मिनट पर मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में बने हैलीपैड पर पहुंचेंगे। जहां से वह सीधे देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे। वहां शाम साढ़े पांच बजे से नवरात्र मेले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। फिर रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह पूजन करके मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना होंगे। मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि मुख्यमंत्री चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां का पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर देवीपाटन रेंज के डीआईजी एपी सिंह, एसपी केशव कुमार व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने सोमवार को मंदिर परिसर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed