{"_id":"679e6851ff01d54f35016e2f","slug":"cm-will-recognize-arga-today-gonda-news-c-100-1-gon1001-131898-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीएम आज देंगे अरगा को पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीएम आज देंगे अरगा को पहचान
Sun, 02 Feb 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। विश्व वेटलैंड दिवस पर रविवार को पार्वती अरगा पक्षी विहार परिसर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। जिले के अरगा ब्रांड को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए सीएम इसकी ऑनलाइन लॉचिंग करेंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने शुक्रवार को तैयारियों की समीक्षा कर व्यवस्थाएं परखीं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि सीएम सुबह साढ़े दस बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित अरगा उत्पादों को प्रमोट करेंगे। यह अमेजन इंडिया के 'अमेजन सहेली' प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल सकेगी, जिससे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, राज्यमंत्री भूपेंद्र यादव, राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, केपी मलिक आदि रहेंगे।
सीएम का प्रस्तावित कार्यक्रम
पूर्वाह्न 10:25 बजे : पार्वती अरगा पक्षी विहार के हेलीपैड पर आगमन
पूर्वाह्न 10:30 बजे: पक्षी विहार परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर आगमन
पूर्वाह्न 11:30 बजे : कार्यक्रम का समापन व वापसी