फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CM felt the political pulse of Devipatan Mandal

Gonda News: सीएम ने देवीपाटन मंडल की सियासी नब्ज टटोली

Mon, 08 Jul 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 08 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
CM felt the political pulse of Devipatan Mandal
सीएम ने देवीपाटन मंडल की सियासी नब्ज टटोली
गोंडा। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पहली बार देवीपाटन मंडल के सभी जनप्रतिनिधियों संग राजधानी लखनऊ में एकसाथ बैठक की। अहम चर्चा उन विधानसभा क्षेत्रों को लेकर रही जहां वोट प्रतिशत कम रहा। मुख्यमंत्री का ज्यादा जोर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ाने पर रहा। साथ ही विकास कार्य में तेजी लाने पर भी उन्होंने जोर दिया। मुख्यमंत्री ने सांसदों और विधायकों से पूरे मंडल की सियासी नब्ज टटोली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विधानसभावार मतदान की स्थिति की भी जानकारी ली। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री व गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, बहराइच सांसद आनंद गोंड, एमएलसी साकेत मिश्र, अवधेश सिंह मंजू व डाॅ. प्रज्ञा त्रिपाठी के साथ ही गाेंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के विधायक शामिल रहे। सभी ने मतदान की स्थितियों की जानकारी दी। सीएम ने विधानसभा क्षेत्रों में वोट प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती की स्थितियों की जानकारी की। कहा कि सभी जिलों में बाढ़ व जलभराव की स्थिति में बचाव के लिए हर संभव प्रयास हों। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किये जाने और आपदा राहत राशि 24 घंटे में दिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद दिए जाने की बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। बताया कि मिले निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाएगा। आम जनता के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। विधायक ने बताया कि विकास कार्य भी जल्द ही तेजी से पूरे होंगे। बैठक में गोंडा के विधायक रमापति शास्त्री, बावन सिंह, प्रभात वर्मा, अजय सिंह, विनय द्विवेदी, प्रतीक भूषण सिंह, बलरामपुर के विधायक पल्टूराम, कैलाशनाथ शुक्ल, रामप्रताप वर्मा, बहराइच के सुभाष त्रिपाठी, अनुपमा जायसवाल, सुरेश्वर सिंह व सरोज सोनकर के अलावा श्रावस्ती के रामफेरन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed