फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Clouds are gathering, farmers are waiting for rain

Gonda News: उमड़-घुमड़ रहे बादल, बारिश की आस में किसान

Sat, 22 Jun 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Clouds are gathering, farmers are waiting for rain
धान की नर्सरी डाल कर खेत तैयार करने में जुटे किसान
विज्ञापन


तपिश कम होने से दूसरे दिन भी राहत, बाजारों में भी रही रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जिले में शुक्रवार को भी आसमान में बादल उमड़ते रहे और बूंदाबांदी के आसार बने रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई। इससे तापमान में तो कमी आई और उमस से राहत मिली। दोपहर बाद फिर उमस बढ़ गई। लोगों का मानना है कि जल्द ही बारिश होगी।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिनों में तापमान में और कमी आ सकती है। शुक्रवार को मौसम आंख मिचौली का खेल रहा था, कभी धूप तो कभी बादल। बीच-बीच में बारिश के आसार बने, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की कमी आई तो वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। किसान धान की नर्सरी डाल कर धान की रोपाई के लिए खेत को तैयार करने में जुटे हैं। उज्जैनीकला के किसान अमन ने बताया कि अच्छी बारिश हो जाती तो किसानों को काफी फायदा होता। कहला के किसान संदीप ने बताया कि धान की नर्सरी तैयार है। बारिश का इंतजार है। बारिश गन्ने की फसल और धान की नर्सरी के लिए मुफीद मानी जा रही है। यदि एक-दो दिन में बारिश हुई तो धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। तपिश कम होने के कारण बाजारों में भी रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed