फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Class 8 students could not write Yudhishthir and Guava

Gonda News: कक्षा आठ के विद्यार्थी नहीं लिख पाए युधिष्ठिर व अमरूद

Sat, 04 May 2024 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Class 8 students could not write Yudhishthir and Guava
गोंडा। रुपईडीह के मल्लापुर विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा आठ के विद्यार्थी शनिवार को बीएसए के सामने युधिष्ठिर और अमरूद नहीं लिख सके। शनिवार सुबह तकरीबन 11:10 बजे बीएसए प्रेमचंद यादव ने मल्लापुर कंपोजिट विद्यालय का जायजा लिया। बीएसए ने कक्षा आठ के बच्चों से हिंदी पढ़वाई तो वह ठीक से हिंदी नहीं पढ़ सकें। युधिष्ठिर और अमरूद जैसे शब्द लिखने को कहा तो भी कक्षा आठ के बच्चे नहीं लिख सके। इस पर नाराजगी जताते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूनम द्विवेदी को कड़ी फटकार लगाई। विद्यालय में पंजीकृत 201 विद्यार्थियों के सापेक्ष महज 94 उपस्थित मिले। बताया कि विद्यालय को 75 हजार रुपये ग्रांट जारी किया था। मगर एक साल से सबमर्सिबल खराब पड़ा मिला। बीएसए ने नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

पीएमश्री विद्यालय छितौनी से बिना कोई सूचना के सहायक अध्यापक मनीश कुमार उपाध्याय, नीलम सचान, शिक्षामित्र हेमलता और चपरासी एंथोनी जोसेफ अनुपस्थित पाए गए। इतना ही नहीं कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम मिली। एक ही कमरे में तीन-तीन कक्षाएं संचालित पाई गई है। इस मामले में भी बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक अवधेश त्रिपाठी को नोटिस दिया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed