फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Civil Bar Elections: 17 candidates in the fray for four posts

सिविल बार चुनाव: चार पदों पर 17 प्रत्याशी मैदान में

Fri, 18 Oct 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 18 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Civil Bar Elections: 17 candidates in the fray for four posts
गोंडा। सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव में नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों ने शुक्रवार से प्रचार शुरू कर दिया है। अध्यक्ष के पद पर पांच और महामंत्री पद पर आठ, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए दो, कोषाध्यक्ष पर दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। आगामी 25 अक्टूबर को संघ भवन में प्रातः 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान के बाद पौने पांच बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राम करन मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद अब अध्यक्ष के एक पद पर सुरेंद्र कुमार मिश्र, महराज कुमार श्रीवास्तव, राम लक्ष्मण तिवारी, विजय प्रकाश त्रिपाठी, व सुरेश प्रसाद पाठक, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के एक पद पर संतोष ओझा व संजय कुमार तिवारी द्वितीय, महामंत्री के एक पद पर मुजीबुद्दीन खां, उमाकांत श्रीवास्तव, दया शंकर शुक्ला, अंजनी नंदन श्रीवास्तव, मनोज कुमार मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा, संतोष कुमार पांडेय व जितेंद्र बहादुर सिंह और कोषाध्यक्ष के पद पर राजाराम शुक्ला व सुधीर कुमार पांडेय चुनाव मैदान में हैं। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर सत्य प्रकाश त्रिपाठी व अभय कुमार मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के सापेक्ष मात्र शशिकांत शुक्ला, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए बलराम बाबू शुक्ला, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए देव पूजन मिश्रा व संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद पर दीप नारायण मिश्रा के एकल नामांकन से सभी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed