फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   City coined by cheers of Ganpati Deva

गणपति देवा के जयकारों से गूंजा शहर

Sun, 11 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sun, 11 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
City coined by cheers of Ganpati Deva
गणेश प्रतिमाओं का विर्सजन जुलूस - फोटो : अमर उजाला
रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के विभिन्न स्थानों पर रखी गई गणेश प्रतिमाओं का विर्सजन जुलूस निकला तो पूरा शहर गणपति देवा के जयकारों से गूंज उठा। अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालुओं ने भावभीनी आंखों से गणपति देवा को विदाई दी। 
विज्ञापन


कई दिनों से चल रहे गणेश पूजा महोत्सव का समापन रविवार को हर्षोल्लास के साथ भावपूूर्ण ढंग से हुआ। सुबह से ही गणपति देवा को विदाई देने में जुटे श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरित किए गए।
विज्ञापन


महराजगंज,पीपल तिराहा,भरत मिलाप तिराहे सहित अन्य कई स्थानों पर रखी गई प्रतिमाओं का विसर्जन कराने के लिए रविवार की सुबह से जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक सुधीकुमार सिंह मौके पर डटे रहे। सुरक्षा के लिहाज से अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी भरत यादव व शंकर प्रसाद के अलावा छह थानाध्यक्ष तथा एक प्लाटून पीएसी को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा जब महिला गुड्डूमल तिराहा, महराजगंज होते हुए निकली तो पूरा शहर भक्ति भाव में गोते लगाता दिखा।

नृत्य करते श्रदलुओं के द्वारा उड़ाए गुलाल व अबीर से नगर गुलाबी रंग में तब्दील रहा तो गणपति देवा के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसा कर भगवान श्री गणेश जी को भावभीनी विदाई दी। कई स्थानों पर प्रसाद वितरित किए गए। चौकी प्रभारी महराजगंज रतनेश कुमार पांडेय, विजय चतुर्वेदी सहित कई विभिन्न स्थानों पर लगाए गए थे जो शोभायात्रा की निगरानी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed