फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   church

प्रभू यीशु के स्वागत में सज गए गिरजाघर

Thu, 23 Dec 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
church
गोंडा में क्रिसमस-डे के पहले लाइटों से सजाया गया गिरजाघर। - फोटो : GONDA
गोंडा। क्रिसमस को लेकर जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रभु यीशु के स्वागत के लिए घरों से लेकर गिरजाघरों को लाइटों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। घरों में लोग क्रिसमस ट्री सजाने के साजो-समान जुटाने में लगे हैं। शुक्रवार की रात बारह बजे से ईसाई समुदाय मेरी क्रिसमस बोल एक दूसरे को बधाई देना शुरू कर देंगे। प्रशासन की अनुमति न मिलने से इस घर-घर जाने का कार्यक्रम नहीं होगा।
विज्ञापन

शनिवार को क्रिसमस का त्योहार है। इसको लेकर बाजारों में क्रिसमस की धूम मची है। कई तरह के उपहारों व आकर्षक कपड़ों से बाजार सज गए हैं। आंबेडकर चौराहा, एलबीएस चौराहा, फातिमा स्कूल के कैथोलिक व एलबीएस चौराहे पर मैथोडिस्ट गिरजाघर सजकर तैयार हो गए हैं। घरों को सजाने का दौर शुरू हो गया है। क्रिसमस ट्री को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस गिफ्ट देने की तैयारियों में जुट गए हैं। उनके घर में क्रिसमस डे की तैयारी अंतिम चरण में है। एलबीएस चौराहा स्थित चर्च के पादरी जेम्स अब्राहन ने बताया कि क्रिसमस को लेकर पूरे महीने भर विविध कार्यक्रम मनाए जाते हैं। पहले हम अपने बुजुर्गों के सम्मान करने के लिए आयोजन करते हैं। गरीबों को गर्म कपड़े व खाने की चीजें भेंट करते हैं। इसके बाद क्रिसमस की शुरुआत करते हैं। करीब सप्ताह भर से आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तैयार हो रही गोशाला की झांकी
प्रभु यीशु का जन्म गोशाला में हुआ था। क्रिसमस पर गोशाला या चरनी की झांकी का बड़ा महत्व होता है। क्रिसमस को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। वह सांता क्लॉज को खुश करने की विशेष तैयारी कर रहे हैं। पादरी बताते हैं कि सेंटा क्लॉज के रूप में यीशु के आगमन की तैयारी का संदेश दे रहे हैं। क्रिसमस गीत गाकर बड़े छोटों का दिल जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार रात में घर नहीं आएंगे सेंटा क्लॉज
इस बार कोरोना संक्रमण के कारण रात में घर सेंटा क्लॉज नहीं आएंगे। जेम्स अब्राहम ने बताया कि इस बार भी रात में सेंटा क्लॉज बनकर घूमने की अनुमति नहीं मिली। जिससे वह रात में सेंटा क्लॉज बनकर घर-घर नहीं घूम सकेंगे। आम दिनों में सेंटा क्लॉज रात में लोगों के घर जाकर बच्चों को उपहार देते हैं, लेकिन इस बार सिर्फ चर्च में सेंटा क्लॉज देखने को मिलेंगे।
बच्चे कर रहे पिकनिक की तैयारी
क्रिसमस की छुट्टियों को पूरी तरह से धमाल करने के लिए बच्चे अपने मम्मी-पापा के साथ पिकनिक पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। पिकनिक स्पॉट की पहचान की जा रही है। वाहनों की बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। पिकनिक पर जाने के लिए शॉपिंग भी शुरू कर दी गई है।

क्रिसमस ट्री कार्यक्रम में यीशु के जन्म का मंचन
-एलबीएस चौराहा स्थित चर्च में क्रिसमस ट्री कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पादरी जेम्स अब्राहम की प्रार्थना से हुआ। प्रभु यीशु के जन्म का मंचन किया गया। इस मौके पर आशीष ब्राउन, प्रिंस पीटर, शिलोह अब्राहम ने प्रशंसा गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में क्रिसमस फादर ने बच्चों को उपहार दिया। कार्यक्रम में दिव्या, शोरिल, रॉबिन, जायन अब्राहम, जॉय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed