फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Choose city government today

Gonda News: आज घर से निकलें, चुनें शहर की सरकार

Wed, 03 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 03 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Choose city government today
गोंडा। लोकतंत्र के जिस महापर्व का इंतजार था, वह घड़ी आ गई। जिले के दसों नगर निकायों के मतदाता बुधवार को अपनी मनपसंद सरकार चुनेंगे। जिले के दो लाख, 62 हजार 313 मतदाता गुरुवार को तीन नगर पालिका परिषद व सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 103 व 168 वार्ड सभासद के 865 उम्मीदवारों की राजनीति की तकदीर लिखेंगे।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के लोकतंत्र के महापर्व में गुरुवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह है। अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पद के लिए चुनावी रण क्षेत्र में कूदे उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज हो गयी है। जैसे-जैसे मतदान की घड़ी करीब आ रही है उम्मीदवारों को अपनी हार-जीत को लेकर अच्छे-बुरे ख्याल आ रहे हैं। कई उम्मीदवारों को तो चुनाव नतीजा पहले से ही समझ में आने लगा है। कई अपनी फील्ड जमी देखकर गदगद हैं। वहीं, कुछ के चेहरे की हवाइयां उड़ रहीं हैं। यही हाल उम्मीदवारों के समर्थकों का है। अभी तक जिस उम्मीदवार के घर व चुनाव कार्यालय में लोगों की खचाखच भीड़ थी, चुनावी बयार देखकर अब वह भीड़ भी धीरे से इधर-उधर हो गई है।
विज्ञापन

नगर निकाय निर्वाचन में मतदान कराने के लिए बुधवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर काॅलेज (टाॅमसन) परिसर से 323 पोलिंग पार्टियां विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए एक पीठासीन अधिकारी, एक मतदान कार्मिक प्रथम, एक मतदान कार्मिक द्वितीय व एक मतदान कार्मिक तृतीय समेत चार कर्मचारियों के अलावा पुलिस फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। मतदान कराने के लिए प्रत्येक पोलिंग पार्टी को नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद के बैलेट पेपर, मुहर, लाख, धागा, स्याही, पेन, निर्वाचक नामावली आदि के थैले के अलावा मतपेटी मुहैया कराई गई है। मतदान कराने में कई विभागों के महिला व पुरुष कार्मिकों को लगाया गया है। इस बार ऐसा मौका है कि हर बूथ के लिए पोलिंग पार्टी के साथ एक-एक महिला कांस्टेबिल को भेजा गया है। वहीं, दस पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। इन बूथों पर सभी मतदान कार्मिक महिलाएं ही हैं।
निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात चुनाव प्रेक्षक अनिल कुमार मिश्र बुधवार को पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पहुंचे। उन्होंने पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया। जिलाधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार व एसपी आकाश तोमर ने भी निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने अफसरों को निर्देश दिया कि वे हर हाल में जिले में निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर सभी तरह के कड़े कदम उठाएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी आदेश दिया कि कहीं भी किसी वोटर को मतदान करने से रोकने या डराने की सूचना हो तो वहां प्रभावी कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल व कर्मचारी लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा है। कई मोबाइल टीमें लगातार गश्त करेंगी। वोटरों को मतदान करने की पूरी आजादी होगी। वोटरों को प्रभावित करने या डराने की शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका परिषद गोंडा में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं सभासद के लिए 27 वार्ड में एक वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अब 26 वार्डों में 194 प्रत्याशी मैदान में हैं। नवगठित नगर पंचायत धानेपुर में अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। धानेपुर में 15 वार्ड में 92 प्रत्याशी मैदान में हैं।
खरगूपुर नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर नौ प्रत्याशी हैं। नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में एक दावेदार होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। शेष नौ वार्डों में 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। तरबगंज नगर पंचायत से चेयरमैन पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं 15 वार्डों के लिए 58 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
बेलसर नगर पंचायत से चेयरमैन पद पर छह प्रत्याशी व 16 वार्ड में 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। नवाबगंज नगर पालिका परिषद में चेयरमैन के 12 प्रत्याशी हैं। यहां के 25 वार्ड में वार्ड संख्या 10 से अमित सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय होने से 24 वार्डों में 101 प्रत्याशी मैदान में हैं।
करनैलगंज नगर पालिका परिषद में चेयरमैन पद के 13 उम्मीदवार व 25 वार्ड सभासद पद के लिए 162 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पंचायत कटरा बाजार में चेयरमैन पद पर 17 व 15 सभासद पदों पर 92 प्रत्याशी मैदान में हैं।

नगर पंचायत परसपुर में चेयरमैन पद के 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। मनकापुर नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर चार प्रत्याशी हैं। यहां दस वार्डों में वार्ड नंबर छह से वैभव सिंह व वार्ड नंबर नौ में विकास हांडा का सभासद पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अब आठ वार्डों में चुनाव होने हैं, इसके लिए 33 दावेदार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed