फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chitfund company's MD cheated five lakhs

चिटफंड कंपनी एमडी ने की पांच लाख की ठगी

Sat, 20 Jul 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chitfund company's MD cheated five lakhs
खोड़ारे (गोंडा)। चिटफंड कंपनी में चार साल में रकम दूनी करने का झांसा देकर कंपनी के एमडी ने एक व्यक्ति से पांच लाख रुपए जमा करा लिए। मगर समय पूरा होने पर जब जमाकर्ता को जब रुपए नहीं मिले तो उसने रुपयों की मांग की। जिसपर एमडी और उसके भाई व पिता ने जमाकर्ता को रुपए भी नही लौटाए और जान से मारने की धमकी दी। मामले में जमाकर्ता ने थाना खोड़ारे में एमडी के खिलाफ जालसाजी व उसके पिता और भाई के खिलाफ धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट पूर्वी फरकहा निवासी प्रशांत कुमार वर्मा ने थाना खोड़ारे में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि घारीघाट कुट्टी के रहने वाले राधेश्याम यादव ने उसे बताया कि वह एक कंपनी का प्रबंध निदेशक है। कंपनी का कार्यालय लखनऊ के इंदिरा नगर में है। आरोप है कि राधेश्याम ने उससे बताया कि उसकी कंपनी 4 साल में जमा रकम दोगुना करके वापस कर देती है और कंपनी से जुड़े अन्य लाभ की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशांत ने बताया कि राधेश्याम के झांसे में आकर उसने पांच लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद राधेश्याम ने उसे कंपनी का बांड भी दे दिया। मगर समय पूरा होने पर जब उसे रकम की वापसी नहीं हुई तो वह राधेश्याम के घर रुपये मांगने गया। मगर वह नहीं मिला। प्रशांत के मुताबिक 16 जुलाई को राधेश्याम के लखनऊ से घर लौटने की उसे जानकारी मिली तो वह रुपये मांगने के लिए उसके घर पहुंचा। वहां राधेश्याम उसका भाई मनिराम व पिता रामभागवत उसे मारपीट करने को तैयार हो गए। प्रशांत का आरोप है कि रुपये मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में प्रशांत ने थाना खोड़ारे में राधेश्याम के खिलाफ जालसाजी तथा उसके भाई मनिराम व पिता रामभागवत के खिलाफ धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे संजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed