फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Children will get copy-pencil grant

बच्चों को मिलेगा कॉपी-पेंसिल का अनुदान

Mon, 27 Jun 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Children will get copy-pencil grant
गोंडा। परिषदीय स्कूलों के 4.70 लाख छात्रों को मिलने वाले अनुदान में बढ़ोतरी हुई है। ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर के साथ ही अब स्टेशनरी के लिए भी सहायता मिलेगी। अभी तक प्रत्येक छात्र को 1100 रुपये मिलते थे, अब 1200 रुपये मिलेंगे। यह बढ़ोतरी कॉपी और पेंसिल के लिए की गई है।
विज्ञापन

मौजूदा सत्र में राज्य सरकार यूनिफार्म, स्वेटर व जूते-मोजे के साथ ही स्टेशनरी के लिए भी अनुदान देगी। स्टेशनरी के लिए अतिरिक्त 100 रुपये डीबीटी के जरिये दिए जाएंगे। 1100 रुपये की जगह अब 1200 रुपये देने की तैयारी हो रही है। इसके लिए छात्रों का ब्योरा भी मांगा गया है।
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल पर हर छात्र की पूरी तफसील फीड कराई गई है। जो नए नामांकन हो रहे हैं, उनकी फीडिंग भी सात जुलाई तक कराने के निर्देश दिए गये हैं। अतिरिक्त मिलने वाले 100 रुपये से चार कॉपी, दो पेंसिल, दो पेन, दो रबर और दो शार्पनर खरीदना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत निशुल्क पाठ्य पुस्तकें व अभ्यास पुस्तिकाएं दी जाती हैं लेकिन बड़ी कक्षाओं में कॉपियों की भी जरूरत होती है। अभी तक कॉपी-पेंसिल के लिए अभिभावकों को अपना पैसा खर्च करना पड़ता था। कुछ जगहों पर शिक्षक अपने निजी प्रयासों से कॉपी-पेंसिल मुहैया करवाते थे।
परिषदीय विद्यालयों में पहले स्कूल प्रबंध समिति के माध्यम से बच्चों को सामग्री दी जाती थी लेकिन पिछले वर्ष राज्य सरकार ने दो जोड़ा यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूते-मोजे व स्वेटर के लिए 1100 रुपये अभिभावकों के खाते में डीबीटी के जरिये भेजे गये। अब इसका सत्यापन भी हो रहा है कि छात्रों के अभिभावकों ने खरीदारी की है कि नहीं।

बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रहीं हैं। डीबीटी योजना से सीधे अभिभावकों के खाते में योजना के तहत रकम भेजी जानी है। छात्रों का ब्योरा ऑनलाइन किया जा चुका है, नामांकन भी ऑनलाइन ही हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed