फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Children learning about the collection and disposal of e-waste

Gonda News: ई कचरे का संग्रह व निस्तारण सीख रहे बच्चे

Fri, 23 Oct 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Children learning about the collection and disposal of e-waste
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में खराब मोबाइल, चार्जर और बिजली के तार समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान को सामान्य कूड़े से अलग जमा कराया जाएगा। इसके लिए जिले में एक से 31 अक्तूबर तक ई कचरा संग्रह और सुरक्षित निस्तारण अभियान चलाया जा रहा है। 28 अक्तूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को ई कचरे के नुकसान और सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अभियान की तैयारियां पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में बैनर और जागरूकता सामग्री के जरिये बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को ई कचरे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। एकत्र ई कचरा अधिकृत रिसाइक्लर को सौंपने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी। स्कूलों और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में हरे, नीले, लाल और काले रंग के चार डस्टबिन रखे जाएंगे, ताकि बच्चों को कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में रखने का अभ्यास कराया जा सके।
विज्ञापन

28 अक्तूबर की सुबह प्रार्थना सभा में ई कचरे पर प्रश्नोत्तरी होगी। शिक्षा मंत्रालय के पोर्टल पर प्रतिभागी बच्चों की संख्या, कार्यक्रम और अधिकृत रिसाइक्लर को ई कचरा सौंपने का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। अभियान के बैनर के साथ दो से तीन जियो-टैग्ड फोटो भी अपलोड करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 से पहले प्रशिक्षण
अभियान की तैयारी के लिए 25 अक्तूबर से पहले विकासखंड स्तर पर ऑनलाइन सत्र आयोजित कर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में खंड शिक्षा अधिकारी निगरानी करेंगे, जबकि जिला स्तर पर जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को दी गई है। अभियान की प्रगति और ई कचरा संग्रह का ब्योरा गूगल फॉर्म से जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed