{"_id":"5f2444f98ebc3e63e125f423","slug":"children-drowned-in-visuhi-river-search-started-gonda-news-lko533306470","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसुही नदी में डूबा बालक, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसुही नदी में डूबा बालक, तलाश शुरू
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा।)। भोरहा गांव के मजरे शंकरपुरवा का रहने वाला एक बालक गुरुवार की शाम विसुही नदी पर गया था। वहां बालक नदी में डूब गया। इधर बेटे की तलाश में निकले परिवार के लोग विसुही नदी पुल पर पहुंचे तो उसकी साइकिल खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों समेत गोताखोरों को लगाया है। गोताखोर बालक की तलाश कर रहे है। मगर उसका पता नहीं चल सका है।
थाना मोतीगंज क्षेत्र के भोरहा गांव के मजरे शंकरपुरवा निवासी अशोक कुुमार ने बताया कि उनका बेटा आदित्य (12) गुरूवार की शाम साइकिल लेकर घर से निकला था, जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। अशोक के मुुताबिक बेटे को तलाशते हुए वह विसुही नदी पुल पर पहुंचे तो उसकी साइकिल वहां खड़ी मिली। अशोक ने बताया कि उनका बेटा नदी में डूब गया। अशोक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के ग्रामीणों के साथ ही बालक की तलाश में गोताखोरों को लगाया है।
मगर अभी तक बालक का पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज कन्हई प्रसाद ने बताया कि विसुही नदी पर डिप टाइप का पुल बना है और अगल-बगल रेलिंग भी नहीं बनी है। इसलिए पानी के बहाव में लोग समझ नहीं पाते हैं पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। पानी के बहाव में वह नदी में डूब गया। तलाश कराई जा रही है।