{"_id":"6262ebc58df46e5c411f2b60","slug":"child-vaccination-covid-gonda-news-lko627350267","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख बच्चे अभी तक कोविड सुरक्षा से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख बच्चे अभी तक कोविड सुरक्षा से दूर
विज्ञापन
फोटो-12 गोंडा के सीएमओ कार्यालय पर बुजुर्ग को बूस्टर डोज लगाती स्वास्थ्यकर्मी। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बच्चों के टीकाकरण अभियान को लेकर उदासीनता बरत रहा है। टीकाकरण की धीमी रफ्तार के कारण एक लाख बच्चों को कोविड से बचाव के सुरक्षा कवच के बतौर वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लग पायी है। इसके चलते ही 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण लिए निर्धारित 16 मई तक की तिथि तक शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होना बड़ी चुनौती बना है। यह स्थिति तब है जबकि चौथी लहर में बच्चों के संक्रमण से अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 16 मार्च से 12 साल से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत हुई। जिले के एक लाख 56 हजार 460 बच्चों को टीकाकरण के लिए चयनित किया गया लेकिन महीने भर से अधिक का समय बीत जाने के बाद अभी तक 38,520 बच्चों को कोरोनारोधी टीका लग सका जबकि एक लाख छह हजार नौ सौ चालीस बच्चे अभी तक टीकाकरण से वंचित हैं। कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की आशंका को देखते हुए शासन ने 16 मई तक शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विशेष अभियान चलाकर लगेगा टीका
12 साल से 14 साल तक के बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 15 से 17 साल के बच्चों को दूसरी डोज लगाने के लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र लिखकर टीकाकरण कार्य को स्पीडअप कर जल्द ही शत-प्रतिशत बच्चों को कोरोनारोधी वैक्सीन से आच्छादित कराने को निर्देशित किया है। सीएमओ ने कहा कि सभी अधीक्षक अपने क्षेत्र के स्कूलों में कैंप लगाकर वहां आने वाले छात्रों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाए।
विज्ञापन
तीन नए संक्रमित मिले
कोरोना संक्रमण के नए बढ़ने के साथ ही मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला शुरू हो गया। गुरुवार को जिला अस्पताल स्थित कोविड अस्पताल में करनैलगंज निवासी एक 22 वर्षीय युवती को सांस लेने में समस्या होने से भर्ती कराया गया। युवती की दो दिन पहले कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं जला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर जांच करने पर कटरा बाजार के तिलका चांदी निवासी एक 18 वर्षीय युवती भी कोरोना संक्रमित मिली है।
टीकाकरण : एक नजर में
आयुवर्ग लक्ष्य पहली डोज दूसरी डोज
12-14 वर्ष 1,45,460 38528 364
15-17 240841 255070 1,68,060
बूस्टर डोज 3,32,828 35,420 (तीसरी खुराक)