फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child molested in train, accused arrested

Gonda News: ट्रेन में मासूम से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 15 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Child molested in train, accused arrested
गोंडा। चलती ट्रेन में बालिका से छेड़खानी करने के आरोपी को बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि महाराष्ट्र के पनवेल से बुधवार को गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में सात साल की मासूम बच्ची से सोते समय एक व्यक्ति छेड़खानी कर रहा था। ऊपर की बर्थ पर बैठे एक यात्री ने आरोपी का वीडियो बनाकर मासूम के परिजनों को बताया। इसी बीच आरोपी सीट से भाग गया। ट्रेन के गोंडा रेलवे स्टेशन पर रुकते ही वह उतरकर भाग गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में मासूम के पिता की तहरीर पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। 24 घंटे के अंदर आरोपी अमीर उल्ला निवासी भानपुर माफी धर्मसिंघवा जिला संतकबीर नगर को गोंडा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed