{"_id":"68d03f18944960167e0dce0f","slug":"child-dies-of-fever-eight-patients-admitted-gonda-news-c-100-1-gon1001-144270-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बुखार से बालक की मौत, आठ मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बुखार से बालक की मौत, आठ मरीज भर्ती
Sun, 21 Sep 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बारिश के बाद वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुखार पीड़ित बालक की रविवार को मौत हो गई। वहीं, 48 घंटे के भीतर मेडिकल कॉलेज में बुखार के आठ मरीज भर्ती कराए गए हैं।
बहराइच के भोपतपुर अल्लीपुर निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उनके पौत्र गुरमीत (7) को शुक्रवार शाम तेज बुखार हो गया। उसे करनैलगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के दो घंटे बाद गुरमीत की मौत हो गई। परसपुर के हरिशंकर, धनोहरी की आरती, मोतीगंज के कासिम अली, भुलभुलिया की अंशिका, कटरा बाजार के पूरे बहोरी निवासी आशा देवी सहित आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। ईएमओ डॉ. अरिहंत ने बताया कि मौसम के बदलाव व मच्छरों के प्रकोप के कारण वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है।
डेंगू वार्ड में एक मरीज भर्ती
मेडिकल कॉलेज में प्रथम तल पर बने 10 बेड के डेंगू वार्ड में एक मरीज भर्ती है। मछलीगांव निवासी शिवशंकर की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने पर उन्हें आइसोलेशन में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं, मेडिकल वार्ड में भर्ती बुखार के कई मरीजों की डेंगू जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।