{"_id":"66d9ef3b40679be5ce053862","slug":"chief-minister-honored-gondas-teacher-brijendra-gonda-news-c-100-1-slko1029-123156-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुख्यमंत्री ने गोंडा के शिक्षक बृजेंद्र को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुख्यमंत्री ने गोंडा के शिक्षक बृजेंद्र को किया सम्मानित
Thu, 05 Sep 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में गोंडा के शिक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करते मुख
गोंडा। शिक्षक दिवस पर जिले उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। स्कूल में आईसीटी (सूचना एवं संचार तकनीकी) का प्रयोग करने के लिए शिक्षक को यह पुरस्कार मिला।
सहायक अध्यापक बृजेंद्र सिंह ने साल 2016 में कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिक्षा में नवाचार का प्रयास किया। इससे छात्रों को बेहतर पढ़ाई की सुविधा मिली। उन्होंने आईसीटी की प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। इन प्रयोगों के आधार पर ही बेसिक शिक्षा निदेशालय ने उनका चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए किया। शिक्षक बृजेंद्र का कहना है कि मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मान मिलने पर उन्हें गौरव महसूस हुआ। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र के साथ ही 25 हजार रुपये नकद राशि भी मिली है। इसके अलावा राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने के बाद उन्हें दो साल का सेवा विस्तार मिलने के साथ ही रोडवेज बस में प्रतिवर्ष 4000 किलोमीटर तक यात्रा की सुविधा निशुल्क आजीवन मिलेगी।