फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cheating in the name of opening ATM and flight service center, two arrested

Gonda News: एटीएम व उड़ान सेवा केंद्र खुलवाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of opening ATM and flight service center, two arrested
झंझरी (गोंडा)। एटीएम लगवाने और उड़ान सेवा केंद्र की फास्ट सुविधा देने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने 37 लोगों से कुल 67 लाख रुपये ठगी की है। झारखंड, बिहार और उड़ीसा समेत अन्य राज्यों में आरोपियों के खिलाफ कई केस दर्ज है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल संतोष मिश्र ने बताया कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने हरियाणा के साउथ सिटी से तरुण कुमार दुदेजा और मोतीगंज के राजापुर परसौरा निवासी संदीप कुमार मिश्र को गिरफ्तार किया है। बीते 27 अप्रैल को आवास विकास कॉलोनी निवासी विशाल मित्तल ने उड़ान पेमेंट सर्विस लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर विनय कुमार पांडेय और तरुण दुदेजा समेत पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। विवेचक ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में 37 लोगों से 67 लाख रुपये की ठगी की बात सामने आई है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed