{"_id":"621287d5162c8c4ed351b26a","slug":"chatrapati-shivaji-gonda-news-lko6187104154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए छत्रपति शिवाजी, हुई प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए छत्रपति शिवाजी, हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। धर्म रक्षा सेतु के बैनर तले छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शौर्य सभा एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार की देर शाम नगर के गुड़ाही बाजार में स्थित श्रीराम लीला भवन के सामने सामाजिक एंव धार्मिक संगठन धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शौर्य सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक शुक्ल, जोगिंदर सिंह जानी एवं शिवनंदन वैश्य ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष सोनी एवं विकास कौशल तथा संचालन अभिनव सिंह खालसा ने किया। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। चित्रकला में बेहतर प्रदर्शन पर खुशी सिंघानिया, वंश वर्मा, आदर्श गुप्ता, अनुज सोनी सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अभिनव सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, अद्भुत शौर्य और असाधारण बुद्धिमता की गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी। शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को मराठा परिवार में हुआ था। वर्ष 1674 में उन्होंने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। सभा को अन्य प्रबुद्धजनों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कन्हैयालाल वर्मा, चंद्रशेखर गोस्वामी, ज्ञान प्रकाश मिश्र, अरमान पुरवार, कैलाश सोनी, ओपी तिवारी, अंकित जायसवाल, प्रिंस सोनी, जतिन सोनी, विमल मिश्रा, तनिष्क चौरसिया, रूद्र प्रताप सिंह, सागर सोनी उपस्थित रहे।