{"_id":"581cd0cc4f1c1b232f435a64","slug":"chapia-festival-opened-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" छपिया महोत्सव का आगाज आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपिया महोत्सव का आगाज आज
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सजा छपिया नरायन मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी नरायन छपिया तीर्थधाम में शनिवार से हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। स्वामी नरायन मंदिर सरधार गुजरात की ओर से आयोजित इस महोत्सव में गुजरात सहित देश भर से हजारों लोग जुटने लगे हैं। इसमें हरि कथा सुनने के लिए विदेश से भी कई मेहमान आ रहे हैं, जिसके लिए हेलीपैड भी बनाया गया है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सभी व्यापक प्रबंध कर लिए गए हैं।
स्वामी नरायन छपिया तीर्थधाम में पांच से 13 नवंबर तक चलने वाले छपिया महोत्सव व श्रीमद् सत्संगी जीवन कथा परायण की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। महोत्सव में नौ दिवसीय सत्संगी कथा में हजारों की संख्या में गुजरात व विदेश के हरिभक्तों का जमावड़ा होगा।
महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए डेढ़ दर्जन बटालियन पीएसी, 200 महिला व पुरुष सिपाही, 50 सब इंस्पेक्टर और छह थाना प्रभारियों की तैनाती की गई है। पूरे कार्यक्रम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
महोत्सव परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है। आने वाले हरिभक्तों के ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है। महोत्सव में शिरकत करने के लिए कई वीआईपी के आने की भी संभावना है। कार्यक्रम के व्यवस्थापक सरयू भगत जी ने बताया कि भक्तों को ठहरने के लिए चार सौ कमरों की व्यवस्था कराई गई है। हेलीपैड स्थल का निर्माण भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।