फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chaos over fireworks during Durga Puja festival

Gonda News: दुर्गा पूजा महोत्सव में आतिशबाजी को लेकर बवाल

Fri, 11 Oct 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 11 Oct 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Chaos over fireworks during Durga Puja festival
-गोंडा के मसकनवा में विवाद के बाद जमा भीड़। - स्रोत: सोशल मीडिया
विवाद बढ़ने पर पूरे क्षेत्र से जुटने लगे लोग, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मसकनवा (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन मसकनवा बाजार में हो रहा है। बाजार के मुख्य चौराहे के समीप दुर्गा पूजा पंडाल के पास बुधवार की रात करीब 12 बजे आतिशबाजी होने लगी। जिसपर दो समुदाय में बवाल हो गया। पुलिस की सतर्कता से विवाद टल गया। मामले में विवाद करने वाले 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
बुधवार की रात में दुर्गा पूजा में शामिल लोगों ने पटाखे दागे तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। इससे दोनों तरफ से कहासुनी हो गई और बवाल की सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्र होने लगे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन विवाद थम नहीं रहा था। पुलिस ने लाठियां फटकारी तो भगदड़ मच गई, इससे लोग तितर-बितर हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चधिकारियों को दी। आननफानन मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल भी पहुंचे और स्थिति संभाली। सतर्कता बढ़ाने के साथ ही शांति व्यवस्था के लिए मौके पर छपिया के साथ ही खोड़ारे, मनकापुर, तरबगंज सहित कई थानों की पुलिस को रात में ही लगा दी। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। छपिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन समारोह के सदस्य की शिकायत पर 13 पर एफआईआर दर्ज
जय मां अंबे पूजन समारोह के सदस्य दिनेश कुमार गुप्ता ने एक समुदाय के लोगों पर हिंदू देवी देवताओं को अपशब्द कहने व ईंट-पत्थर चलाने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने सलमान सिद्दीकी, आसिफ, मो. जुबेर, मो. कैफ, मो. सैफ, मो. आशिक, वसीम, राज सिद्दीकी, मो. असलम सहित 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिनेश गुप्त का कहना है कि विवाद में लाल जी, राजेश कसौंधन, गौरीशंकर, विकास, गनेश, शिवप्रसाद कसौंधन, रोहन आदि घायल हो गए। एसओ छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच कराई जा रही है।


पुलिस को कार्रवाई के निर्देश
दुर्गा पूजा के दौरान विवाद पर तत्काल मौके का निरीक्षण किया गया, आयोजन समिति की तरफ से दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शांति व्यवस्था बनी हुई है।

-नेहा शर्मा, जिलाधिकारी



एहतियान पुलिस तैनात, निगरानी बढ़ी
दुर्गा प्रतिमा पूजन की तैयारी के दौरान पटाखे दागे जाने से दूसरे पक्ष के लोगों के विराेध पर हुए विवाद के मामले में आयोजन समिति के सदस्य की ओर से 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। मौके पर एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। निगरानी कराई जा रही है।
-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed