फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chandrashekhar did not visit Vinod Sahni family tight security remained in place in Reksadiya throughout day

विनोद साहनी हत्याकांड: नहीं पहुंचे सांसद चंद्रशेखर, रेक्सड़िया में दिनभर रहा कड़ा पहरा

Thu, 17 Sep 2026 07:30 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 07:30 PM IST
सार

विनोद साहनी के परिजनों से मिलने सांसद चंद्रशेखर नहीं पहुंचे। लेकिन, उनके आने की सूचना पर रेक्सड़िया में दिनभर कड़ा पहरा रहा। आसपा मंडल अध्यक्ष ने खुद को हाउस अरेस्ट बताया। वहीं, गांव जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग रही और लोगों से पूछताछ की गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Chandrashekhar did not visit Vinod Sahni family tight security remained in place in Reksadiya throughout day
विनोद साहनी की पत्नी, पुत्र व पुत्रियों से मिलकर ढांढस बंधाते मोस्ट कल्याण संस्थान के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के गोंडा में व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने के लिए आजाद समाज पार्टी के प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद के रेक्सड़िया पहुंचने की सूचना पर बृहस्पतिवार को गांव और आसपास के इलाकों में पुलिस की कड़ी निगरानी रही। हालांकि, शाम तक चंद्रशेखर के गांव नहीं पहुंचने से पुलिस की सक्रियता के बीच स्थिति सामान्य रही।

विज्ञापन


शाहपुर बाजार से रेक्सड़िया और कमियार जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। विनोद के घर जाने वालों से पूछताछ की गई। घर पर पुलिस गारद, स्थानीय पुलिस और एलआईयू की तैनाती रही, जबकि शाहपुर में पीएसी ने कैंप किया।
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष जयशंकर गौतम के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित आवास पर भी पुलिस तैनात रही। जयशंकर गौतम ने खुद को हाउस अरेस्ट किए जाने की बात कही। उनके आवास पर बलरामपुर के मुख्य जिला प्रभारी बाबादीन सोल्जर और भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष रामबचन गौतम के मौजूद रहने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों से होकर पहुंचे सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी

मोस्ट कल्याण संस्थान सुल्तानपुर के फाउंडर-डायरेक्टर एवं अध्यापक श्याम लाल निषाद और संस्थान के जनरल सेक्रेटरी व सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी राम उजागिर यादव रेक्सड़िया पहुंचे। दोनों ने विनोद साहनी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। श्याम लाल निषाद ने बताया कि गांव तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। 


चौपहिया वाहन रास्ते में खड़ा करना पड़ा। इसके बाद बाइक और फिर कुछ दूरी धान के खेतों से पैदल चलकर घर पहुंचना पड़ा। उन्होंने कहा कि परिवार को सुरक्षा और संरक्षण की जरूरत है। प्रशासन को दिए गए मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं होने का भी उन्होंने आरोप लगाया।

पीड़ित परिवार को अब तक 60 हजार की मदद

विनोद के बेटे राजा ने बताया कि अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल ने 10 हजार, मंत्री संजय निषाद ने पांच हजार और मोस्ट कल्याण संस्थान सुल्तानपुर के पदाधिकारियों ने 10 हजार रुपये की सहायता दी है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों ने भी मदद की है। राजा के मुताबिक, अब तक परिवार को करीब 60 हजार रुपये की सहायता मिल चुकी है। उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed