फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Challenge to beautify Ramghat and Katra railway stations in 11 days

Gonda News: रामघाट व कटरा रेलवे स्टेशनों को 11 दिन में संवारने की चुनौती

Wed, 10 Jan 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Challenge to beautify Ramghat and Katra railway stations in 11 days
-
विज्ञापन

गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के सामने 22 जनवरी से पूर्व रामघाट हाल्ट व कटरा रेलवे स्टेशन को संवारने की चुनौती है। रामघाट हाल्ट पर प्रवेश द्वार विकसित किया जा रहा है। साथ ही कटरा रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया जा रहा है।
दोनों स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए किलेबंदी भी की जा रही है। देशभर से करीब 1000 ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए कड़ी चौकसी बरती जा रही है। निगरानी के लिए रामघाट और कटरा रेलवे स्टेशन पर 16-16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन कैमरे के माध्यम से स्टेशन पर फेस रिकग्नेशन सिस्टम भी लगाया जाएगा। आरपीएफ के अलावा रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) जवान भी तैनात किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षा बल की अतिरिक्त तैनाती भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने बताया कि 22 जनवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर से कार्य कराया जा रहा है। बताया कि कटरा और रामघाट स्टेशन पर सुरक्षा की विशेष रूप से व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed