{"_id":"62fd2a95677ee86af90a77f1","slug":"central-school-student-brutally-beaten-up-gonda-news-lko6441878131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल स्कूल के छात्र को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल स्कूल के छात्र को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय विद्यालय मनकापुर के एक छात्र को चार युवकों ने मिलकर तालिबानी सजा दी। छात्र की पिटाई करते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में छात्र को चार युवक बेरहमी से बेल्ट से पीट रहे हैं। छात्र उनसे छोड़ देने की दुहाई लगा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद छात्र के पिता ने कोतवाली मनकापुर में बुधवार शाम चार युवकों के खिलाफ मारपीट, धमकी व अपहानि की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवकों को देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बलरामपुर के रहने वाले व मौजूदा समय में कुड़ासन बाजार मनकापुर निवासी जीवनलाल पांडेय मनकापुर की एक चीनी मिल में नौकरी करते हैं। उनका बेटा निशांत पांडेय केंद्रीय विद्यालय मनकापुर में 12वीं का छात्र है। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद एक अगस्त को क्षेत्र के चार युवकों ने निशांत को झाड़ी में ले जाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा।
इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होनेे लगा। वीडियो में छात्र बिना शर्ट के दिख रहा है और युवकों से पिटाई न करने की दुहाई लगा रहा है। मगर बेरहम युवक उसे लगातार बेल्ट से पीटते दिखाई पड़ रहे हैं। यही नहीं युवकों ने छात्र की जबरन पैंट तक उतरवा दी और फिर पिटाई की।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद छात्र निशांत के पिता जीवनलाल पांडेय ने कोतवाली मनकापुर में अखंड, उत्कर्ष, आदेश व अंकित के खिलाफ मारपीट, धमकी व अपहानि की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनकापुर कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।