फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Celebrations were held to mark the completion of 100 years of the Sangh

Gonda News: संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया उत्सव

Fri, 03 Oct 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Celebrations were held to mark the completion of 100 years of the Sangh
धानेपुर में शाखा में मौजूद आरएसएस के स्वयंसेवक। - संवाद 
परसपुर/पसका/धानेपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर त्यौरासी मंडल की चंद्रशेखर आजाद शाखा में बृहस्पतिवार को विजयदशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज वंदन और शस्त्र पूजन से हुई।
विज्ञापन

संघ के धर्म जागरण प्रमुख अशोक पांडेय ने आरएसएस के सेवा कार्यों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में ग्राम झींगुरपुरवा, कल्पीपुरवा व पांडेयपुरवा तक पथ संचलन निकाला। तुलसी स्मारक इंटर काॅलेज के खेल मैदान से सात अक्तूबर को दोपहर तीन बजे पथ संचलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

धानेपुर संवाद के अनुसार, नगर के बीएचडी इंटर कॉलेज व आदिनाथ महादेव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शस्त्र और दंड का पूजन किया गया। मुख्य अतिथि संत छोटे बाबा ने विचार व्यक्त किए। प्रांत समग्र प्रमुख ओमप्रकाश और जिला बौद्धिक प्रमुख धर्मेंद्र ने संघ एवं पंच परिवर्तन, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य के बारे में स्वयंसेवकों को बताया। खंड एवं नगर के सैकड़ों स्वयंसेवक कार्यक्रम में शामिल हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने किया कदमताल

गोंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजा मोहल्ला स्थित आरएसएस कार्यालय में बृहस्पतिवार को बौद्धिक शाखा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने पंच परिवर्तन के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। शाम को विभिन्न शाखाओं से स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। झंझरी खंड के स्वयंसेवकों ने बालपुर के हनुमंत नगर में पथ संचलन मार्च निकाला। आरएसएस के जिला प्रचारक सतीश कुमार, खंड कार्यवाह तरुण, सहखंड कार्यवाह नित्यानंद, राघवेंद्र ओझा, कृष्णानंद आदि मौजूद रहे। कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में विभाग प्रचारक प्रवीण ने कहा कि आज दशहरा का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज ही के दिन वर्ष 1925 को आरएसएस की स्थापना हुई थी। 100 वर्षों की अखंड यात्रा में परिस्थितियां बदलती रहीं, लेकिन संघ का कार्य अनवरत चलता रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed