फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Celebrated the birth anniversary of Nanaji Deshmukh and Jaiprakash Narayan

Gonda News: नानाजी देशमुख व जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई

Sat, 11 Oct 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Nanaji Deshmukh and Jaiprakash Narayan
इटियाथोक/गोंडा। भारत रत्न नानाजी देशमुख व लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर इटियाथोक व दीनदयाल शोध संस्थान गांधी पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आचरण में उतारने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इटियाथोक के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल पांडेय ने नानाजी के ग्रामोदय के सपने पर चर्चा करते हुए कहा कि गांव व ग्रामीणों के उत्थान के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। प्रधानाचार्य हनुमंत लाल पांडेय ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय नारायण तिवारी ने भाव भरा गीत प्रस्तुत कर नानाजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अवधेश कुमार, अशोक सारस्वत व जितेंद्र वर्मा ने दोनों महापुरुषों के जीवन और आदर्श पर प्रकाश डाला। अजय कुमार, बृजेश पाठक, शिवकुमार शर्मा, किशोर चंद्र भारती, धनुर्धारी चतुर्वेदी, अजीत पाठक, कृष्णा प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


दीनदयाल शोध संस्थान जयप्रभाग्राम में शनिवार को नानाजी देशमुख और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर सुरेश नारायण पांडेय, कमलेश पांडेय व संगठन सचिव रामकृष्ण तिवारी सहित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि नानाजी देशमुख ने ग्रामीण विकास के लिए कई प्रकल्प चलाए। चित्रकूट के अलावा जयप्रभाग्राम, बीड़ महाराष्ट्र में विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से ग्रामवासियों को सिंचाई सहित रोजगार के विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराए। इस अवसर पर राकेश पांडेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed