फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CCTV cameras will be installed at crowded places

Gonda News: भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरा

Thu, 22 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at crowded places
परसपुर (गोंडा)। त्रिनेत्र अभियान के तहत परसपुर चौराहा, भौरीगंज मार्ग तिराहा सहित नगर पंचायत के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा। जिसके लिए प्रस्ताव सभासदों से मांगा गया है।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए बोर्ड बैठक में सभासदों से प्रस्ताव मांगा गया था। प्रस्ताव मिलते ही चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का कार्य कराया जाएगा। साथ ही कस्बे के दो स्थानों परसपुर चौराहा व भौरीगंज मार्ग तिराहा पर 4 बाई 10 का एलईडी एडवरटाइजमेंट स्लाइड लगवाई जाएगी। जो बोर्ड बैठक में स्वीकृत हुआ है। कस्बे में लगने वाली प्रस्तावित एलईडी के द्वारा व्यापारी वर्ग निर्धारित शुल्क जमा कर अपने प्रतिष्ठानों सहित संस्थानों का भी इसके द्वारा प्रचार-प्रसार कर पाएंगे। ईओ ने बरसात में जलभराव से नगर पंचायतवासियों को निजात दिलाने के लिए सभासदों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि बरसात से पूर्व नगर पंचायत के वार्डों में जलभराव वाले स्थानों को सभासदगण खुद चिन्हित कर प्रस्ताव दें। ताकि बरसात से पूर्व तत्काल वहां कार्य कराया जा सके। जिससे नगर पंचायत के लोगों को जगह-जगह जलभराव की समस्या से परेशान न होना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed