{"_id":"641c9dc88a932ea695041e54","slug":"cctv-action-police-dig-gonda-news-c-13-1-144475-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शहर में बढ़ेगी सीसीटीवी की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शहर में बढ़ेगी सीसीटीवी की निगरानी
Fri, 24 Mar 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी से वार्ता करते विधायक सदर।
गोंडा। शहर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। जिले में बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलीय समीक्षा की थी। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सुरक्षित शहर मॉडल को लागू करने की मांग की थी। इस पर बृहस्पतिवार डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को सदर विधायक के साथ बैठक की।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने शहर के मोहल्लों और बाजारों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बढ़ाने की जानकारी दी। दुकानदारों को जागरूक करके उनके दुकानों के सामने तो सीसीटीवी लगवाए जाएंगे ही, इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी सीसीटीवी लगाने की रणनीति बनी।
विधायक ने सहयोग करने का आश्वासन दिया। डीआईजी ने कहा कि विधायक निधि व जनसहयोग से शहर में निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कार्य योजना तैयार करने का निर्देश एएसपी को दिया।