{"_id":"69ff74c1c69a5cbc0a00181a","slug":"cbse-second-board-exam-from-15th-admit-card-released-gonda-news-c-100-1-gon1001-157923-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से, प्रवेशपत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से, प्रवेशपत्र जारी
Sat, 09 May 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 09 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सीबीएसई की ओर से कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई तक होगी। इसके लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
शहर के फातिमा स्कूल, रघुकुल महिला विद्या पीठ व मनकापुर के सेंट माइकल कॉन्वेंट स्कूल में परीक्षा होगी। विद्यार्थी सीबीएसई की वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। निजी परीक्षार्थियों के लिए भी प्रवेशपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। सीबीएसई के जिला समन्वयक फादर अरुण मोरस ने बताया कि परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों को 09:45 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को स्कूल की यूनीफार्म में ही परीक्षा केंद्र पर आना होगा। साथ ही स्कूल पहचान पत्र और सीबीएसई की ओर से जारी प्रवेशपत्र साथ लाना होगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षार्थी अपने साथ केवल एडमिट कार्ड, पारदर्शी पेंसिल किट और पारदर्शी पानी की बोतल ही लेकर आएं।
परीक्षा कार्यक्रम
15 मई को गणित (बेसिक व स्टैंडर्ड), 16 को अंग्रेजी, 18 को विज्ञान, 19 को हिंदी, 20 को संस्कृत, फ्रेंच, जर्मन व अन्य भाषाएं और 21 मई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।