{"_id":"64a6ff53536594034a0d02e6","slug":"cbi-caught-postman-taking-bribe-gonda-news-c-100-1-gon1002-392-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीबीआई ने डाकपाल को घूस लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीबीआई ने डाकपाल को घूस लेते पकड़ा
Thu, 06 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के बड़गांव डाकघर में घूस लेते पकड़े गए पोस्टमास्टर को हिरासत में ले जाती सीबीआई टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने बृहस्पतिवार की दोपहर शहर के बड़गांव डाकघर में छापा मारा। यहां पोस्टमास्टर को एक खातेदार से 12500 रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया। सीबीआई के छापे से डाकघर में खलबली मच गई। सीबीआई टीम डाकपाल से पूछताछ करने के बाद उसे अपने संग सर्किट हाउस ले गई। जहां तीन घंटे की पूछताछ के बाद उसे लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
शहर के रानी बाजार निवासी वीरेंद्र गुप्ता की शिकायत पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे तीन वाहनों से सीबीआई के एंटी करप्शन विंग की आठ सदस्यीय टीम बड़गांव डाकघर शाखा पहुंची। इसी दौरान वीरेंद्र गुप्ता यहां डाकघर के पोस्टमास्टर राजाराम यादव को 12500 रुपये रिश्वत दे रहे थे, तभी सीबीआई टीम ने डाकपाल को रंगेहाथ दबोच लिया। अचानक पड़े सीबीआई के छापे से डाकघर में हड़कंप मच गया। सूचना से अन्य लोगों की भी भीड़ बढ़ गई।
टीम ने गिरफ्तार पोस्टमास्टर से पूछताछ शुरू कर दी और उसे व शिकायतकर्ता वीरेंद्र को संग लेकर सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गई। यहां तीन घंटे की पूछताछ के बाद आरोपी डाकपाल राजाराम यादव को लेकर टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। वहां सीबीआई ने विशेष अदालत में आरोपी को पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल रवाना कर दिया गया।