फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   cashless medical facility

मफ्त इलाज करा सकेंगे 30 हजार कर्मचारी व पेंशनर

Thu, 21 Jul 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
cashless medical facility
गोंडा। जिले के करीब 30 हजार राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा प्रदान की जाएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत राज्य कर्मचारियों के अलावा उनके आश्रितों व पेंशनरों को चिह्नित निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। गुरुवार को योजना के तहत पंजीकरण कर हेल्थ कार्ड बनाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले के करीब 14 हजार राज्य कर्मचारियों तथा 16 हजार पेंशनर्स को हर साल पांच लाख तक मुफ्त इलाज के लिए हेल्थ कार्ड बनाने की शुरुआत हो गई है। आयुष्मान भारत योजना का विस्तार कर राज्य कर्मचारियों को जोड़ा गया है। विभाग के पैनल निजी अस्पतालों में हर साल पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। हेल्थ कार्ड बनाने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के जिला सूचना प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएमजेएवाई संगीता सिंह ने निर्देश पर दो मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया है। मास्टर ट्रेनर जिले के सभी विभागों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण के साथ उन्हें आईडी व पासवर्ड देंगे। इसके बाद संबधित विभाग की ओर से कर्मियों का पंजीकरण व हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। कोई भी कर्मचारी खुद भी योजना के लाभ के लिए पंजीकरण कर हेल्थ कार्ड बनवा सकता है। इसके लिए एसईसीटीएस डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं करना होगा भुगतान का इंतजार
राज्य कर्मचारियों को अब तक इलाज के बाद बिल बाउचर एकत्र कर संबंधित विभाग के कार्यालय में जमा करना पड़ता था। इसके बाद लंबी प्रक्रिया व मशक्कत के बाद भुगतान हो पाता था। मरीज को इलाज पर खर्च हुई राशि का भुगतान पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। शासन स्तर से शुरू होने वाली इलाज की इस नयी कैश लैस सुविधा से राज्य कर्मियों के साथ पेंशनर को होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed