{"_id":"6ace7168200b65d51c039d74","slug":"cash-worth-38000-and-jewelry-stolen-from-two-houses-gonda-news-c-100-1-slko1026-167888-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो घरों से 38 हजार नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो घरों से 38 हजार नकदी और जेवर चोरी
Tue, 13 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक। मध्यनगर और टंडवा गुलाम गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर 38 हजार रुपये नकदी और करीब दो लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए।
मध्यनगर निवासी किसान चितरंजन सिंह ने बताया कि गांव में दुर्गापूजा महोत्सव चल रहा है। वह पूजा के यजमान हैं। रविवार देर रात पूजा समाप्त होने के बाद वह बरामदे में बने कमरे में सो गए। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात में चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे 18 हजार रुपये व जेवर चुरा ले गए। मंगलवार सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
टंडवा गुलाम के मजरे तिर्रेमनोरमा निवासी फातिमा ने बताया कि छत की सीढ़ियों से घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये व जेवर चुरा ले गए। फातिमा के अनुसार, चोरी गए जेवर की कीमत करीब एक लाख रुपये है। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि दोनों घरों में चोरी की जानकारी मिली है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)