फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case registered in case of scuffle with revenue inspector

Gonda News: राजस्व निरीक्षक के साथ हाथापाई के मामले में केस दर्ज

Fri, 08 Aug 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 08 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Case registered in case of scuffle with revenue inspector
करनैलगंज(गोंडा)। गलत निवास प्रमाण पत्र जारी होने की शिकायत पर जांच करने गए राजस्व निरीक्षक से हाथापाई व जांच रिपोर्ट फाड़ने के मामले में कार्रवाई हुई है। पुलिस ने ग्राम बरदहा निवासी राहुल तिवारी व मोहित तिवारी सेमत तीन अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहसील करनैलगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरतरा के लेखपाल ने राहुल तिवारी का निवास प्रमाण पत्र जारी किया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की, जिस पर राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को जांच सौंपी गई थी। बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक ने जांच रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी कार्यालय में जमा करने पहुंचे थे, उसी बीच राहुल तिवारी ने जांच रिपोर्ट दिखाने का दबाव बनाया। राजस्व निरीक्षक के मना करने पर दोनों के बीच झड़प होने लगी।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक का आरोप है कि राहुल तिवारी ने अपने भाई मोहित तिवारी को भी बुला लिया। दोनों ने जांच रिपोर्ट को छीनकर फाड़ दिया और उनके साथ अभद्रता करने के साथ हाथापाई की गई। इस घटना के बाद तमाम लेखपाल, राजस्व निरीक्षक तथा तहसील कर्मी एकत्र हो गए। कोतवाल तेज प्रताप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed