फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case registered against five brick kiln operators

Gonda News: पांच ईंट भट्ठा संचालकों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Jan 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 30 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Case registered against five brick kiln operators
मुजेहना (गोंडा)। रायल्टी जमा कराए बिना अवैध तरह से ईंट भट्ठा संचालित किए जाने पर पुलिस ने पांच भट्ठा संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई धानेपुर क्षेत्र में खान अधिकारी की शिकायत पर की है। तहरीर में बताया गया कि क्षेत्र के पांच संचालक बगैर रायल्टी जमा कराए भट्ठा संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन

खान विभाग की ओर से विगत दिनों धानेपुर इलाके का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उजागर हुआ कि गोदहना राजापुर सहित बगुलही, गूंगीदेई, पूरे नेवल पहड़वा व पूरे तिलक पूरे बसालत में विगत कई वर्षों से बिना रायल्टी जमा कराए ही अवैध तरह से ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। खान अधिकारी अभय रंजन ने बताया कि इस मामले में भट्ठा संचालकों के खिलाफ उपखनिज की चोरी कर ईंटों का निर्माण करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर पर मेसर्स ईंट भट्ठा गोदहना राजापुर में पाटर्नरशिप में संचालित ईंट भट्ठा संचालकों हरीराम वर्मा व दीप नारायण पासवान, मेसर्स खैराती खान ईंट भट्ठा बगुलही के संचालक करामत खान, मेसर्स श्याम ब्रिक फिल्ड गूंगीदेई के संचालक विपुल पांडेय, मेसर्स ज्ञान ब्रिक फील्ड पूरे नवल पहड़वा संचालक दीपक कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed