{"_id":"3e9b6ffbfc6ae30ef2ac4361663189ac","slug":"case-registered-against-farooq-abdullah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ दर्ज हो केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ दर्ज हो केस
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर से रविवार को गोंडा पहुंचे गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ ने पाक अधिकृत कश्मीर के मुद्दे पर फारुक अब्दुल्ला को देशद्रोही बताते हुए उनके खिलाफ इसका मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।
साथ ही उन्होंने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में दिए गए मणिशंकर अय्यर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए उन्हें अपना इलाज कराने की सीख दी।
वहीं, यूपी में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार मानते हुए केंद्र से मिलने वाले धन के बंदरबांट का आरोप लगाया।
तुलसीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद गोंडा पहुंचे महंत आदित्यनाथ ने रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम में पत्रकारों से मुखातिब होते कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर पहले भी भारत का हिस्सा था और आज भी है।, जिसकी एक इंच जमीन पाकिस्तान को नहीं दी जाएगी।
फारुख अब्दुल्ला ने जिस तरह का बयान दिया है, उसे लेकर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। जम्मू कश्मीर को अगर भारतीय सेना के हवाले कर दिया जाए तो वहां किसी तरह की समस्या नहीं होगी।